Dhanbad News: पूरी उर्जा के साथ छात्रों के हित में करें काम: आदित्य रंजन
बैठक में उपायुक्त ने "लो कोस्ट-नो कोस्ट" पर आवश्यक निर्देश
स्कूल में ऐसा वातावरण तैयार करें कि वहां आने वाले शिक्षक और छात्र सहित अन्य लोग भी उत्साहित हो उठे. सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचे
धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ बैठक की. मौके पर छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए उपायुक्त ने सभी को पूरी ऊर्जा के साथ छात्रों के हित में अपने दायित्व का निर्वाहन करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपनी क्षमता पहचानें. स्कूल में ऐसा वातावरण तैयार करें कि वहां आने वाले शिक्षक और छात्र सहित अन्य लोग भी उत्साहित हो उठे. सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचे. परीक्षा के टॉपर को सम्मानित करें. जिम्मेदारी पंजी बनाएं. जितने संसाधन हैं उसका शत प्रतिशत उपयोग करें. बैठक में उपायुक्त ने "लो कोस्ट - नो कोस्ट" पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
