Dhanbad News: सड़कों पर जानबूझकर पशुओं को छोड़ने वालों को दिया जाएगा आर्थिक दण्ड: उपायुक्त

उपायुक्त ने गौशाला समिति के साथ की बैठक

Dhanbad News: सड़कों पर जानबूझकर पशुओं को छोड़ने वालों को दिया जाएगा आर्थिक दण्ड: उपायुक्त
उपायुक्त की अध्यक्षता में गौशाला समिति की बैठक की तस्वीर

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आवारा पशुओं के सड़कों पर विचरण की समस्या के निवारण के लिए गौशाला समिति के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया. इस दौरान नगर आयुक्त ने शहर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं के विचरण से संबंधित जानकारी उपायुक्त को दी. इसके अलावा विभिन्न गौशाला से आए संचालकों ने भी अपने मंतव्य एवं समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी.

उपायुक्त ने कहा कि पशुओं के सड़कों में विचरण के कारण सड़क जाम के साथ-साथ प्रतिवर्ष कई सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. जिसमें हम कई बहुमूल्य जिन्दगियां खो देते हैं. मानव जीवन के साथ-साथ पशुधन की भी हानि होती है. उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं को नजदीकी गौशालाओं में भेजने की कार्यवाही की जाएगी. साथ हीं ऐसे लोग का जो जानबूझकर पशुओं को छोड़ते हैं उन्हे आर्थिक दण्ड भी दिया जाएगा. इसके अलावा आवारा पशुओं को गौशाला में रखने हेतु शेड निर्माण से संबंधित दिशा निर्देश नगर आयुक्त को दिए.

मौके पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार के अलावा विभिन्न गौशाला के प्रतिनिधि मौजूद रहें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार
Bokaro News: स्टील प्लांट से 22 रेल कर्मी और अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, भव्य विदाई
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत संपन्न, 18 वादों का हुआ निष्पादन
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश
भ्रष्टाचार और लूट खसोट बनी झारखंड सरकार की पहचान: अविनेश कुमार सिंह
व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द
Climate कहानी: El Niño की आहट से डरा मानसून 2026, भारत के सामने सूखा, गर्मी और पानी संकट का खतरा
रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल