झारखंड टी.ए.सी द्वारा ईचा डैम रद्द करने की अनुशंसा करना संवैधानिक निर्णय: सोनाराम सिंकु

सोनाराम सिंकु से कांग्रेस भवन में मुलाकात कर ईचा डैम रद्द करने और मानसून सत्र आवाज उठाने हेतु मांग पत्र सौंपा।

झारखंड टी.ए.सी द्वारा ईचा डैम रद्द करने की अनुशंसा करना संवैधानिक निर्णय: सोनाराम सिंकु

चाईबासा: ईचा खरकबांध विरोधी संघ कोल्हान ने अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जनजातीय परामर्शदातृ परिषद, सदस्य  सह विधायक श्री सोनाराम सिंकु से कांग्रेस भवन में मुलाकात कर ईचा डैम रद्द करने और मानसून सत्र आवाज उठाने हेतु मांग पत्र सौंपा। झामुमो की सरकार के द्वारा ईचा डैम रद्द करने हेतु जनजातीय परमर्शदातृ परिषद ने अनुशंसा कर चुकी है। वर्तमान में विधायक जी भी टी.ए.सी के सदस्य हैं। संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधायक सोनाराम सिंकु को विस्तार से वर्तमान में चल रहे जन जागरण सह जनांदोलन और कानूनी लड़ाई के बारे में विस्तार से चर्चा किया।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 एंव जल संसाधन विभाग, पुनर्वास नीति 2012 का गौर उल्लंघन है। जिसका संघ और ग्रामीण 45 वर्षों से विरोध करते आ रहे है। विस्थापित ग्रामीण अब अपने हक अधिकार के लिए निर्णायक भूमिका में आ चुकी है। विस्थापितों न्याय दिलाने के लिए विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने विस्तार से और गंभीरता से मामले को समझने के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि आगामी मानसून सत्र में डैम के मामले को विधानसभा में रखेंगे और टी.ए.सी  की बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।

यह परियोजना 1978 में कांग्रेस की सरकार में बनी थी। किंतु अब समय के साथ परिस्थिति बदल गई है। जनहित में इस परियोजना को रद्द कर दिया जाना चाहिए। झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद द्वारा ईचा डैम को करने की अनुशंसा करना संवैधानिक निर्णय है। इसे अमल में लाया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में बिर सिंह बुड़ीउली, सुरा बुड़ीउली, सुरेश सोय,गणेश बारी, रोबिन अल्डा, एंव आंदोलकारी शामिल थे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम