कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड तेजिंदर पाल सिंह गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में घायल तीन आरोपी भेजे गए जेल

कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड तेजिंदर पाल सिंह गिरफ्तार

कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस ने मास्टरमाइंड तेजिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में संगठित अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई है।

पूर्वी सिंहभूम : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के चर्चित अपहरण कांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का मास्टरमाइंड पंजाब के लुधियाना निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ “सरदार जी” को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि अपहरण के बाद फिरौती की रकम वसूली गई थी या नहीं।

जांच के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन अपहरणकर्ता घायल हुए थे। इलाज के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 13 जनवरी को कैरव गांधी का अपहरण सीएच एरिया से उस समय कर लिया गया था, जब अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें जबरन वाहन में बैठा लिया। घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई थी। पुलिस की सघन दबिश के चलते 26 जनवरी की रात अपहृत उद्यमी को हजारीबाग जिले के चौपारण–बरही सीमा के पास छोड़ दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय के अनुसार, मामले का खुलासा अपहरण कांड में गिरफ्तार और मुठभेड़ में घायल आरोपित मोहम्मद इमरान उर्फ आमिर से पूछताछ के बाद हुआ। नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र निवासी इमरान ने बताया कि पूरी साजिश जमशेदपुर के मानगो इलाके में रची गई थी और इस गिरोह में कुल 12 लोग शामिल थे। अपहरण की योजना तेजिंदर पाल सिंह के निर्देश पर तैयार की गई थी।

इमरान ने पुलिस को बताया कि अपहरण में इस्तेमाल वाहन खरीदने के लिए तेजिंदर ने चार लाख रुपये मुहैया कराए थे। वारदात के बाद तेजिंदर और उसका सहयोगी साद आलम इंडोनेशिया फरार हो गए थे, जहां से वे अपहृत के परिजनों से फिरौती को लेकर संपर्क में थे। साद आलम के माध्यम से ही इमरान की पहचान तेजिंदर से हुई थी।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपहरण से पहले अपराधियों ने कई महीनों तक जमशेदपुर में किराए के मकान तलाशे, पुलिस गतिविधियों की रेकी की और पूरी रणनीति बनाई। हथियार, कारतूस और एक पुरानी स्कॉर्पियो वाहन की व्यवस्था भी पहले से कर ली गई थी। स्कॉर्पियो को ओएलएक्स के जरिए पटना से खरीदा गया था।

पुलिस अब तक इस मामले में गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहन कुमार और अर्जुन सिंह सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकांश आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यह भी साफ कर दिया जाएगा कि फिरौती की रकम का लेन-देन हुआ या नहीं। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक संगठित अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस