घाटशिला उपचुनाव: माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न, 36 पर्यवेक्षक होंगे तैनात

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता में माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका अहम बताई गई

घाटशिला उपचुनाव: माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न, 36 पर्यवेक्षक होंगे तैनात

जिला स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी उपस्थित रहे।

पूर्वी सिंहभूम: जिला स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी उपस्थित रहे।

रेंडमाइजेशन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां आगामी 11 नवम्बर को मतदान संपन्न होगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 30 चयनित पोलिंग लोकेशनों पर निगरानी के लिए छह अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया है। इन माइक्रो ऑब्जर्वरों का अंतिम रेंडमाइजेशन नाै नवम्बर को किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित