नाइजर से लौटा गणेश करमाली का शव, गांव में पसरा मातम

गांव पहुंचते ही परिजनों का चीत्कार, रो पड़ा हर आंख

नाइजर से लौटा गणेश करमाली का शव, गांव में पसरा मातम
रोते-बिलखते परिजन

नाइजर में मारे गए झारखंड के प्रवासी मजदूर गणेश करमाली का शव 13 दिन बाद बोकारो के कारीपानी गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से गांव में मातम पसर गया. घटना ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बोकारो: गोमिया प्रखंड के कारीपानी गांव निवासी प्रवासी मजदूर गणेश करमाली (39) का शव 13 दिन बाद सोमवार रात नाइजर से गांव पहुंचा. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पत्नी यशोदा देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था.

बताते चलें कि 15 जुलाई को नाइजर में ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में कार्यरत गणेश करमाली और यूपी के कृष्णा गुप्ता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जम्मू-कश्मीर निवासी रणजीत सिंह का अपहरण हुआ था, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं है.

कारीपानी पहुंचकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य कर रहे सिकंदर अली ने इसे दुखद बताया और विदेशों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. इससे पहले भी गिरिडीह के पांच मजदूरों का अपहरण अप्रैल में नाइजर में हुआ था, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चला.

गणेश अपने पीछे मां, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए. वे घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनका 10 साल का बेटा पांच वर्ष पूर्व ट्रेन हादसे में मारा गया था. हाल ही में उनकी बेटी की शादी हुई, जिसमें वे शामिल नहीं हो सके.

यह भी पढ़ें: ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर