चास के कई वार्डों में महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क तेज
वार्ड 24, 29 और 17 में समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क
चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 24, 29 और 17 में महापौर प्रत्याशी बिनोद कुमार के समर्थन में उनकी पत्नी संजू देवी और भाई रंजीत कुमार ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और विकास को लेकर चर्चा की।
बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 24, 29 और 17 में महापौर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार की धर्मपत्नी संजू देवी व भाई रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया।जनसंपर्क अभियान के क्रम में प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। क्षेत्र के कई नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
