Bokaro News: बीएसएल के सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग में ‘सुझावमेला’ का आयोजन
50 नवाचारी सुझाव प्राप्त: सुरक्षा और लागत कम करने पर रहा विशेष फोकस
बोकारो इस्पात संयंत्र के औद्योगिक इंजीनियरिंग (IED) और सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग द्वारा 31 मार्च को 'सुझाव मेला' का आयोजन किया गया। कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक आर.के. बेहेरा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सुरक्षा, लागत प्रभावशीलता और कार्य कुशलता से संबंधित लगभग 50 महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस पहल का उद्देश्य संयंत्र में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिसमें श्रेष्ठ सुझाव देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग (आईईडी) के तत्वावधान में सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग द्वारा 31 मार्च को मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) सम्मेलन कक्ष में ‘सुझाव मेला’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आर. के. बेहेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।उनके साथ महाप्रबंधक (सीएमएम) एस. के. मंगुआल, महाप्रबंधक (आईईडी) धीरज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम) विपिन कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सुझाव मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लिए एक प्रभावी मंच बताया, जहां वे अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता एवं कार्य कुशलता में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से अपने सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात् वरीय प्रबंधक(आईईडी) प्रीति प्रिया द्वारा एक जानकारी पूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्होंने सुझाव योजना के महत्व एवं उससे होने वाले लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा, कार्य कुशलता, लागत प्रभावशीलता एवं परिचालन विश्वसनीयता से संबंधित लगभग 50 सुझाव प्राप्त हुए, जो विभागीय कार्यप्रणाली के सुदृढ़ीकरण में सहायक सिद्ध होंगे।सुझाव प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
