Bokaro News: बीएसएल में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशाल 'मानव श्रृंखला' का आयोजन
शून्य दुर्घटना का लक्ष्य: बीएसएल के अधिकारियों और कर्मियों ने लिया संकल्प
बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य महाप्रबंधक भास्कर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लेकर सुरक्षित कार्य संस्कृति विकसित करने का संकल्प लिया इस अभियान के माध्यम से प्लांट परिसर के भीतर यातायात नियमों के पालन हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट के प्रयोग के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया ताकि संयंत्र में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल कोल केमिकल्स विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से एक विशाल 'मानव श्रृंखला' का आयोजन किया गया। इस व्यापक अभियान का सफल संचालन मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और एक सुरक्षित कार्य-संस्कृति विकसित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (आरएमएचपी) धनंजय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बिपिन कृष्ण सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरीज) नागराजन श्रीकांत, महाप्रबंधक (सुरक्षा) विकास गुप्ता तथा महाप्रबंधक (आरएम एवं एमएचपी) बलराम कटारिया विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग (एसईडी) की टीम ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
मानव श्रृंखला के माध्यम से कर्मियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और यातायात नियमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा अपने कार्मिकों के जीवन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति निरंतर जारी प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के सामूहिक अभियानों से न केवल सुरक्षा के प्रति व्यक्तिगत जागरूकता बढ़ती है, बल्कि यह शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने और संयंत्र के भीतर एक उत्तरदायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में बीएसएल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
