बोकारो: चास थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

बोकारो: चास थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान शिविर

चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा की चास पुलिस लोगों के सहयोग एवं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इसी कड़ी में शनिवार को चास पुलिस प्रशासन एवं रक्त के क्षेत्र में कार्यरत संस्था बोकारो रक्तवीर परिवार ने मिलकर इस शिविर का आयोजन किया।

बोकारो: रक्तवीर परिवार एवं चास पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को चास थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह एवं रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के डॉ यू. मोहन्ति ने किया। इस शिविर में चास के प्रबुद्ध व्यक्तियों एवं संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

शिविर में कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौक़े पर चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा की चास पुलिस लोगों के सहयोग एवं समाज के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इसी कड़ी में शनिवार को चास पुलिस प्रशासन एवं रक्त के क्षेत्र में कार्यरत संस्था बोकारो रक्तवीर परिवार ने मिलकर इस शिविर का आयोजन किया। रक्त संग्रह रेड क्रॉस सोसायटी, ब्लड सेंटर बोकारो के द्वारा किया गया।

संस्था के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा की प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं, आज चास थाना परिसर में शिविर लगाया गया। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने लगे हैं। रेड क्रॉस के डॉ मोहन्ती ने कहा की सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे लाभ ही होता है, कोई नुकसान नहीं होता। शिविर को सफल बनाने में चास थाना के एस आई मुकेश दयाल सिंह, राजु कुमार मुंडा, शुभम गोप, सुमिता सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, रबिन्द्र कुमार सिंह, शान्ति समिति के कैशर अफ़रोज, संजय सोनी सहित अनंत सिन्हा,रंजन सिंह, विकाश, चन्दन, लोकनाथ, नीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी