IAS पूजा सिंघल की निलंबन वापसी और पोस्टिंग पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा संविधान की किताब लेकर घूमने वाले जवाब दें

भाजपा ने इंडी गठबंधन के सरकारों की प्रशासनिक शुचिता पर उठाए गंभीर सवाल

IAS पूजा सिंघल की निलंबन वापसी और पोस्टिंग पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा संविधान की किताब लेकर घूमने वाले जवाब दें
सांसद रविशंकर प्रसाद (फाइल फ़ोटो)

आज केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के तहत चलनेवाली राज्य सरकारों पर बड़ा सवाल किया।

रांची: सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सरकार  द्वारा निलंबन वापसी करना और फिर पदस्थापन की प्रत्याशा में कार्मिक में पोस्टिंग करने पर बड़ा निशाना साधा।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूजा सिंघल को भ्रष्टाचार के आरोप में 28महीना पहले गिरफ्तार किया गया था। उनके सीए के पास से 16 करोड़ रुपये बरामद हुए थे, पीएमएलए अधिकारियों ने उनके पास से 36 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए थे। पिछले 28 महीने से जेल में रहने के बाद  दिसंबर में उन्हें जमानत मिल गई और 21 जनवरी को उनका निलंबन वापस ले लिया गया और उन्हें बहाल कर दिया गया।

कहा एक आईएएस अधिकारी जिसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है और पीएमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया है, करोड़ों रुपये बरामद किए गए , जैसे ही उसे बहाल किया गया है जेल से बाहर आ गए...कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो रहा है।

उन्होंने कहा मेरा सवाल राहुल गांधी से है जो संविधान को हाथ में लेकर घूमते हैं...हम इसकी निंदा करते हैं और कांग्रेस की ओर से एक जवाब की मांग करते हैं

यह भी पढ़ें Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित