दिल्ली में अफवाहों का बाज़ार गरम, शाहीन बाग़ में तैनात सुरक्षा बल
नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इससे पहले रविवार को इलाके में धारा 144 लागू किया गया। इस दौरान पुलिस ने नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि इलाके में जमा होकर प्रदर्शन न करें। इसके साथ ही शाहीन बाग़ में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी।
खबरों के अनुसार रविवार को शाहीन बाग और इसके आसपास के इलाकों में अफवाहों से तनाव फ़ैल गया।अफवाह यह उड़ी कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ शाहीन बाग़ की ओर मार्च कर रही है। जिसे आम आदमी पार्टी के नेता और पुलिस ने अफवाह बताया। आप के नेता महमूद अहमद ने मामले को अफवाह करार देते हुए कहा कि स्थिति सामान्य है। वहीं, शाहीन बाग़ में मौजूद संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। और जो लोग अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

