प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर क्यों ट्रेंड हुआ राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर क्यों ट्रेंड हुआ राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

समृद्ध डेस्क: 17 सितंबर यानी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन. एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी को 71 वें जन्मदिन की बधाइयां दी जा रही थी. वहीं दूसरी तरफ ट्विटर से लेकर फेसबुक पर लोग राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहें थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन के इस मौके पर बीजेपी 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान चलाने की तैयारी करने जुटी थी. जबकि यूथ कांग्रेस इस दिन बेरोजगारी दिवस के तौर पर मनाने में लगे थे. नतीजा ये रहा कि राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था जिसमें सब प्रधानमंत्री से ‘दो करोड़ नौकरियां कहां हैं’ जैसे सवाल पूछे जा रहा थे. सवाल पूछने वालों में युवाओं के साथ-साथ कई राजनीतिक दिग्गज और रिटायर्ड IAS अधिकारी भी शामिल थे.

 

कैसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया

पीएम मोदी के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस द्वारा ​’राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाने का ऐलान किया गया था. इसकी तैयारियों में यूथ कांग्रेस पहले से जुट गई थी. इसके लिए नुक्कड़ नाटक से लेकर देश के कई शहरों में पद यात्रा निकालने का भी ऐलान किया गया था. जिसका नतीजा ये रहा कि 17 सितम्बर की सुबह से ही राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोग इसके बारे में लिखने लगे.

पिछले साल भी ट्रेंड हुआ था #बेरोजगारी_दिवस

साल 2020 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर #बेरोजगारी_दिवस ट्रेंड करवाया गया था. पिछले साल कांग्रेस पार्टी ने इस हैशटैग को ट्विटर पर ट्रेंड करवाया था. पिछले साल राहुल गाँधी ने ट्वीट कर के सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि सबको रोजगार का सम्मान देने से सरकार कब तक पीछे हटते रहेगी. आज इसलिए तो युवा बेरोजगारी दिवस मनाने को मजबूर है.

 

पीएम मोदी को जन्मदिन विश करते हुए बेरोजगारी को लेकर बनाया हुआ गाना फेसबुक पर वायरल

बेरोजगारी दिवस का समर्थन करते हुए फेसबुक पर एक गाना जमकर वायरल हो रहा है जिसे हज़ारों व्यूज भी मिले हैं. गाने में पहले मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनका जन्मदिन विश करते हैं और फिर सवाल करते हैं कि “करोड़ो हैं बेरोजगार क्या करें, बोलो तो जिए बोलो तो मर जाएं”.

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement