ऋतुराज सिन्हा युवाओं की पहली पसंद : पटना साहिब के लोगों का मानना युवा सोच के लोग करेंगे विकास

ऋतुराज सिन्हा युवाओं की पहली पसंद : पटना साहिब के लोगों का मानना युवा सोच के लोग करेंगे विकास

पटना: बिहार के युवाओं की पसंद बनते जा रहे ऋतुराज सिन्हा, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र की जनता क्यों कह रही है युवा सोच रखने वाले ऋतुराज सिन्हा कर सकते हैं बिहार का विकास, इसका कारण है, गरीबों की मदद के लिए हमेशा मसीहा की तरह देखा गया है। बिहार के विकास करने के लिए एक युवा नेता में जो झलक होना चाहिये वही बिहार की जनता को ऋतुराज सिन्हा में दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें की पिछ्ले सप्ताह ही राष्ट्र निर्माण के लिए बनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी और आनंद महिंद्रा के साथ बिहार के ऋतुराज सिन्हा को पीएम मोदी ने शामिल किया है, मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण और देश में विकास को लेकर 15 सदस्यों वाली एक NCC की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 15 लोगों को जगह दी गई है।

अलग- अलग क्षेत्रों से आने वाले इन चेहरों को मोदी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसमें बिहार BJP के युवा नेता और उद्यमी ऋतुराज सिन्हा को इस टीम में शामिल किया गया है। ऋतुराज सिन्हा के साथ टीम में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जैसे चेहरों को शामिल किया गया है। पूर्व सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में बनी इस 15 सदस्य टीम के ऊपर राष्ट्र निर्माण के साथ- साथ विकासात्मक कार्यों को लेकर राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गठित इस टीम में जगह दिये जाने पर ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बिहारी होने के नाते मेरे लिये यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा की मेरा यह प्रयास होगा कि युवाओं को सुरक्षा, रक्षा व अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC को बदलते वक्त के अनुरूप और प्रासंगिक बनाया जाएगा और बदलते वक़्त के साथ एनसीसी के कैडेटों को और ज्यादा आधुनिक बनाने का और इसके विचारों को छात्रों के माध्यम से देश के कोने कोने में पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

यह भी पढ़ें झारखंड में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले

कई बार बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं ऋतुराज सिन्हा

यह भी पढ़ें Hazaribagh News : बुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस का मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च

आपको बता दें कि रितुराज सिन्हा इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर मोदी सरकार के लिए बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। नोटबंदी से लेकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में मोदी सरकार ने जो निर्णय लिया है। उसको लेकर ऋतुराज सिन्हा ने जमीनी स्तर पर काम किया है, ऋतुराज सिन्हा 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचार समिति में भी थे। उनके काम की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1800 बोतल शराब व 900 लीटर स्पिरिट जब्त

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक