सीसीएल रांची द्वारा मेडिकल कांफ्रेंस का आयोजन 7 फरवरी से

सीसीएल रांची द्वारा मेडिकल कांफ्रेंस का आयोजन 7 फरवरी से

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और आईआईसीएम के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कोल मेडिकल कांफ्रेंस सिमेकाॅन-2020 का शुभारंभ 7 फरवरी को होगा। इस सम्मेलन में कोल इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों के अस्पतालों के लगभग 200 चिकित्सक भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह करेंगे।

सम्मलेन से सम्बंधित जानकारी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के चीफ ऑफ मेडिकल सर्विसेज डॉ. सीपी धाम ने प्रेस-वार्ता में दी। उन्होंने बताया की 9 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के जानी मानी हस्तियाँ हिस्सा लेंगे। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. दिगंबर बेहरा सहित कई ख्याति प्राप्त चिकित्सक अपने अनुभवों को साझा करेंगे। 

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 18 गेस्ट स्पीकर अपना प्रेजेन्टेशन देंगे। सम्मेलन का शुभारंभ 7 फरवरी को सुबह 9 बजे आईआईसीएम के सभागार में होगा। इसके पूर्व 6 फरवरी को सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल के सभागार में साइंटिफिक प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश विश्वकर्मा विभिन्न रोगों के संबंध में व्याख्यान देंगे। प्रेस वार्ता में सीसीएल के सीएमएस डॉ. सीपी धाम, डाॅ. डीकेएस चौहान, डॉ. वीके सिंह, डॉ. रत्नेश जैन, सहित अन्य मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित