प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार मोदी सरकार, सामने रखी ये शर्त

प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार मोदी सरकार, सामने रखी ये शर्त

नई दिल्ली: शाहीन बाग़ में पिछले डेढ़ महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को ख़त्म करने को लेकर मोदी सरकार बातचीत के लिए राज़ी हो गयी। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि सरकार बातचीत करने को तैयार है। मगर इसके लिए शाहीन बाग़ के लोगों को भी बातचीत के लिए तैयार होना पड़ेगा

रविशंकर प्रसाद ने यह सारी बातें एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा। इंटरव्यू में शाहीन बाग़ के प्रतिनिध भी मौजूद थे. प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा इस मुद्दे पर बातचीत ना करने पर सवाल उठाया। जिसका जवाब देते हुए कानून मंत्री ने कहा कि सरकार बातचीत करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए प्रदशनकारियों को अपना आन्दोलन रोकना होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन इसपर भी नेताओं द्वारा शर्त रखा जाता है कि सरकार सीएए को वापस ले, तब ही बातचीत संभव है। वहीँ प्रदर्शनकारियों की मांग रहती है कि वे प्रदर्शन-स्थल पर ही बैठकर सरकार से बातचीत करेंगे, जो कि मुश्किल है।

इससे पहले कानून मंत्री ने शनिवार को इस मसले को लेकर एक ट्वीट भी किया। प्रसाद ने बताया कि बातचीत स्ट्रक्चर्ड तरीके से होगी। नागरिकता कानून को लेकर जितनी भी शंकाएं हैं, सभी को दूर किया जाएगा। आन्दोलन से किसी भी तरह का हल नहीं निकाला जा सकता। इससे सिर्फ आम जनता को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें 30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत

आपको बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है। जिसके कारण इलाके में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है। 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक