पंजाब चुनाव के लिए मायावती ने शिरोमणि अकाली दल से किया गठबंधन का ऐलान

पंजाब चुनाव के लिए मायावती ने शिरोमणि अकाली दल से किया गठबंधन का ऐलान

चंडीगढ़ : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन का ऐलन किया। मायावती ने मंगलवार को एलान किया कि आज शिरोमणि अकाली दल की 100वीं वर्षगांठ है। अकाली दल भारत की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब की जनता के लिए संघर्ष करती रही है, मैं कामना करती हूं कि अगले वर्ष पंजाब में होने वाले आम चुनाव में यहां बीएसपी-अकाली दल के गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बने।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले यहां दूसरी पार्टियों से निष्कासित, निष्क्रिय और स्वार्थी लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करने से किसी पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं है।


मायावती ने कहा, यहां कुछ पार्टियों द्वारा एक सीट पर कई लोगों को सीट का आश्वासन देकर भीड़ इकट्ठा की जा रही है। केंद्र और उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा हर दिन प्रदेश में की जा रही ताबड़तोड़ घोषणाएं, अधकच्चे कार्यों के उद्घाटन एवं लोकार्पण से भी इनका जनाधार बढ़ने वाला नहीं है।

मालूम हो कि अकाली दल भाजपा की पुरानी सहयोगी रही है, लेकिन पिछले साल मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ न सिर्फ केंद्र की सरकार से यह पार्टी अलग हो गयी बल्कि अपना गठबंधन भी तोड़ दिया। अकाली कोटे से केंद्र सरकार में उसकी नेता हरसिमरत कौर बादल मंत्री थीं।

उधर, कांग्रेस से अलग हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह ने नयी पार्टी बनायी है और वो भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी में खम ठोक रही है। ऐसे में राज्य में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित