महाराष्ट्र में फोन टैपिंग के आरोपों पर गरमायी राजनीति, गृहमंत्री का आरोप इजराइल से मंगाया था सोफ्टवेयर

महाराष्ट्र में फोन टैपिंग के आरोपों पर गरमायी राजनीति, गृहमंत्री का आरोप इजराइल से मंगाया था सोफ्टवेयर

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में फोन टेपिंग के आरोप पर राजनीति गरमा गयी है. कल शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी नेताओं के फोन टैप करवाये थे. इस पर फडणवीस ने आज कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं का फोन टैप करवाने की परंपरा नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कभी इस प्रकार का आदेश नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार किसी भी तरह की जांच का आदेश देने के लिए स्वतंत्र है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में तो शिवसेना राज्य के गृहमंत्रालय का हिस्सा थी.

वहीं, भाजपा के सहयोगी रामदास अठावले ने कहा कि जहां तक मुझे लगता है कि शरद पवार, सुप्रिया सुले और संजय राउत का फोन टैप करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है. जबकि शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इस दिनों राजनीति में फोन टैपिंग होती है. मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता. गृह मंत्रालय को फोन टैपिंग करने और अपने विरोधियों पर नजर रखने की आदत है. लेकिन फोन टैपिंग करने के बावजूद हमने महाराष्ट्र में सरकार बनायी.

यह भी पढ़ें भारत ने रूस से खरीदी VL-श्तिल एयर डिफेंस मिसाइल, पाकिस्तान के लिए बनेगी काल

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है जब महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार थी तब चुनाव से पहले कांग्रेस व एनसीपी के बड़े नेताओं के फोन टैप किए गए थे. उन्होंने कहा कि यह भी इल्जाम लगाया जा रहा है कि भाजपा ने सरकारी पैसों से कुछ अधिकारियों को इजराइल भेजा और वहां से फोन टैपिंग का साॅफ्टवेयर मंगवाया. देखमुख ने मामले की जांच के भी आदेश दिए है.

यह भी पढ़ें UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान
लॉटरी से तय हुआ पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव, राणा ओझा बने विजेता
Ranchi News : उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले, प्रशासन करे ठोस पहल: शैलेश सिन्हा
Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार
अगले 12 महीने क्रिकेट से भरपूर, टीम इंडिया खेलेगी इतने देशों के खिलाफ मैच
होर्मुज स्ट्रेट खुला भारतीय टैंकरों के लिए: पुष्पक-परिमल सुरक्षित, ईरान युद्ध में भारत की कूटनीतिक जीत
Jamshedpur News : गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया प्रभाकर राव दंपति का 40वां वैवाहिक वर्ष
Bokaro News : बीएसएल के नव सृजन पार्क में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आयोजित
Bokaro News : जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने बाबूजी को किया याद
Pakur News : नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में ड्रामा, लॉटरी से हुआ फैसला
LPG Crisis: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक, इन्फ्रारेड कुकटॉप बना नया विकल्प
Sahebganj News : कांग्रेस कार्यालय में लगा जनता दरबार, ग्रामीणों ने रखी अपनी शिकायतें