सुकमा में बड़ी सफलता: एक करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी मुठभेड़ में ढेर
नक्सली संगठन के टॉप कमांडर की मौत से सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दो मुठभेड़ें जारी हैं। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सली मारे गए। एर्राबोर क्षेत्र में भी गोलीबारी जारी है और कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है।
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में पर आज मंगलवार सुबह से ही दो अलग-अलग स्थानाें में मुठभेड़ चल रही हैं। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए हैं, इसी मुठभेड़ में एक कराेड़ के ईनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा ओर हिड़मा की पत्नी भी मारी गई है। उसकी तस्वीर भी सामने आई है। दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं। सुरक्षा बल अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हाे गई। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक करोड़ का इनामी माड़वी हिड़मा सुकमा के पूवर्ती गांव का निवासी था। वह बचपन से ही नक्सल संगठन में चला गया था। इसकी बनाई हुई याेजना से नक्सल संगठन को बड़ी सफलताएं भी मिली थीं। पहले एरिया कमेटी, डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) और फिर डीकेएसजेडसी (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर में रहा। वह नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का कमांडर भी था। उसके छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में मारे जाने की पुख्ता सूचना उसके फाेटाे के साथ मिली है।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
