सीएए-एनआरसी भारत का आंतरिक मामला, लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी : शेख हसीना

सीएए-एनआरसी भारत का आंतरिक मामला, लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी : शेख हसीना

दुबई : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन को उसका आंतरिक मामला बताया है. गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हालांकि इस कानून की जरूरत नहीं थी. नए नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के धार्मिक प्रताड़ना के वैसे शिकार वहां के अल्पसंख्यक लोग जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए हैं उन्हें नागरिकता दी जा सकेगी.

.

शेख हसीना ने अपने साक्षात्कार में कहा कि हम नहीं समझ रहे हैं कि क्यों ऐसा किया, यह जरूरी नहीं था. उनका यह बयान बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएए-एनआरसी भारत का आंतरिक मामला है, लेकिन यह चिंता जाहिर की कि वहां किसी तरह की अनिश्चितता का पड़ोस पर असर होगा.

यह भी पढ़ें: उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!

अखबार ने लिखा है कि बांग्लादेश की 16.1 करोड़ की आबादी में 10.7 प्रतिशत हिंदू व 0.6 प्रतिशत बौद्ध हैं और उन्होंने धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत जाने से इनकार किया है. हसीना ने यह भी कहा कि भारत से पलट कर कोई प्रवासी नहीं आ रहे, हां भारत के अंदर लोग कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण