अमेरिका ने लिया काबुल एयरपोर्ट पर हमले का पहला बदला, ISIS-K के ठिकाने पर किया स्ट्राइक, प्लानर की मौत

अमेरिका ने लिया काबुल एयरपोर्ट पर हमले का पहला बदला, ISIS-K के ठिकाने पर किया स्ट्राइक, प्लानर की मौत

वाशिंगटन/काबुल : अमेरिका अपने दुश्मनों से अपने ही अंदाज में बदला लेने के लिए जाना जाता है। गुरुवार ( 26 अगस्त 2021) को काबुल एयरपोर्ट के निकट आतंकी संगठन आइएसआइएस-के द्वारा किए गए सिलसिलेवार बम धमाकें के बाद उसके ठिकानों पर अमेरिका ने हमला किया है। इस हमले का विस्तृत विवरण अभी मीडिया के समक्ष नहीं आया है, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि आइएसआइएस-के प्लानर पर स्ट्राइक किया और शुरुआती संकेत हैं कि हमने अपने टारगेट को मार दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा है कि हमें जानकारी है कि एक भी आम नागरिक इस हमले में हताहत नहीं हए हैं।

यह भी पढ़ें अमेरिकी सेना ने ट्रंप बैन के बाद ईरान हमलों में इस्तेमाल किया एंथ्रोपिक क्लॉड एआई

बताया गया है कि मानव रहित हवाई हमला अफगानिस्तान के नंगहार प्रांत में किया गया है। इसके आरंभिक संकेत हैं कि हमने लक्ष्य को मार गिराया है। मालूम हो कि इस्लामिक स्टेट – खोरासन के एक प्लानर ने काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती हमले की जिम्मेवारी ली थी, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक सहित करीब 90 लोगों की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़ें खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल: कराची-इस्लामाबाद में हिंसा, अमेरिकी दूतावास पर हमला

 


15 अगस्त को राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बावजूद अमेरिकी सेना ने काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में बनाए रखा था ताकि अमेरिकी सहित अन्य देशों के नागरिकों व राजनयिकों को वहां से निकालने में दिक्कत नहीं आयी। हालांकि इसके बावजूद आइएसआइएस-के ने वहां आतंकी हमला किया।


वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी ने खबर दी है कि अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट को जल्द छोड़ने को कहा है। वहां और आतंकी हमले की आशंका बनी हुई है। अमेरिका ने आइएसआइएस-के के लक्ष्य पर ड्रोन से हमला किया है।

 

अमेरिका ने जारी किया काबुल में और हमलों का अलर्ट, कहा. अगले कुछ दिन सबसे खतरनाक होंगे

अफगानिस्तान के काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को आत्मघाती हमले के बाद अमेरिका ने शुक्रवार को एक बार फिर एक अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यहां और भी आतंकी हमले होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिन सबसे खतरनाक होंगे।

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान के बीच व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के अनुसार निकासी अभियान के अगले कुछ दिन सबसे खतरनाक होने की संभावना है। पिछले दो हफ्तों में एक लाख से अधिक लोग देश से बाहर ले जाया गया है।

अमेरिकी मीडिया के हवाले कहा गया है कि गुरुवार को एयरपोर्ट के गेट के पास हुए हमले में मरने वालों की संख्या कहीं अधिक थी, जहां तालिबान द्वारा 15 अगस्त को देश पर नियंत्रण करने के बाद से हवाई अड्डे के अंदर और निकासी उड़ानों पर जाने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं।

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि हवाई अड्डे पर अभी भी खतरा है और हम भविष्य के खतरे के लिए तैयार हैं। आशंका है कि यहां और भी हमले हो सकते हैं। किर्बी ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि हम इन खतरों की बेहद सजगता से निगरानी कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा निर्धारित 31 अगस्त की समय सीमा तक अफगानिस्तान से अमेरिकी और संबद्ध सेनाएं की वापसी की समय सीमा को निरस्त करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि अपने नागरिकों और देश से बाहर जाने वाले अफगानों की निकासी का काम पूरा किया जा सके।

इस्लामिक स्टेट आईएसआईएस ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने तालिबान और पश्चिम को, अमेरिकी सेना के अनुवादकों और सहयोगियों को निशाना बनाया था।

पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि हमला एक आत्मघाती हमलावर ने किया है न कि पहले जैसा माना जा रहा था कि दो आत्मघाती हमलावर थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट में हुए धमाके में मारे गए अफगानों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 120 से अधिक घायल हुए थे।

तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में 28 तालिबान सदस्य शामिल हैं। हालांकि एक प्रवक्ता ने बाद में इस बात से इनकार किया कि हवाई अड्डे की रक्षा करने वाला उनका कोई भी लड़ाका मारा गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स सहित कुछ अमेरिकी मीडिया ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि हमले में अमेरिकी सैनिकों सहित 170 से अधिक लोग मारे जाने की बात कह रहे हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न