ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने एफटीए को बताया एक ऐतिहासिक समझौता
दोनों देशों को होने वाले फायदे की बात पर दिया जोर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है जिसे लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत के साथ होने वाले एफटीए से दोनों देशों को होने वाले फायदे की बात पर जोर दिया. उन्होंने इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है, जो ब्रिटेन के लिए रोजगार और विकास के लिहाज से एक बड़ी जीत है.
स्टार्मर ने कहा कि भारत के साथ होने वाले इस समझौते से कपड़े, जूते और खाने-पीने की चीजों की कीमतें कम होंगी, जिससे आम ब्रिटिश परिवारों को राहत मिलेगी. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान दोनों नेता गुरुवार को चीकर्स स्थित ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास पर मुलाकात करेंगे. इस बैठक से पहले स्टार्मर ने यह भी घोषणा की कि करीब 6 अरब पाउंड के नए निवेश और निर्यात सौदे तय हो चुके हैं.
