स्टुअर्ट बिन्नी के अर्धशतक से भारत चैंपियंस सेमीफाइनल में, गुरुवार को पाकिस्तान से टकराव

नेट रन रेट के समीकरण में भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ा

स्टुअर्ट बिन्नी के अर्धशतक से भारत चैंपियंस सेमीफाइनल में, गुरुवार को पाकिस्तान से टकराव

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. 145 रन का लक्ष्य स्टुअर्ट बिन्नी की धमाकेदार फिफ्टी की मदद से 14.1 ओवर में हासिल किया गया, जिससे भारत ने NRR पर इंग्लैंड को पछाड़ दिया. अब गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान चैंपियंस से होगा.

India Ch vs West Indies Ch: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में भारत चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस जीत के साथ अब भारत का मुकाबला गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस से होगा.

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 145 रनों के लक्ष्य को भारत ने 14.1 ओवर में हासिल कर लिया, जो नेट रन रेट (NRR) के हिसाब से इंग्लैंड को पछाड़ने के लिए जरूरी था. इस जीत के नायक रहे स्टुअर्ट बिन्नी, जिन्होंने अहम मौके पर अर्धशतक जड़कर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया.

पोलार्ड की पारी नहीं दिला सकी जीत

इससे पहले वेस्टइंडीज चैंपियंस ने कीरोन पोलार्ड की नाबाद 74 रनों की दमदार पारी के दम पर 144/9 का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन उनके प्रयासों पर स्टुअर्ट बिन्नी की बल्लेबाज़ी भारी पड़ी. भारतीय गेंदबाज़ों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रफ्तार को रोके रखा.

पाकिस्तान से होगा बहुप्रतीक्षित मुकाबला

सेमीफाइनल में अब भारत चैंपियंस का सामना पाकिस्तान चैंपियंस से होगा. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के कारण भारत ने टूर्नामेंट के शुरू में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. ऐसे में यह मुकाबला न सिर्फ खेल के लिहाज से बल्कि भावनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा