न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर रचा इतिहास, सुपरओवर में जीता भारत, सीरीज में 3-0 से बढ़त

न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर रचा इतिहास, सुपरओवर में जीता भारत, सीरीज में 3-0 से बढ़त

हैमिलटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने जीत दर्ज की। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में मैच सुपरओवर तक खिंचा, जिसे रोहित शर्मा के हिटमैन वाली पारी के बदौलत कोहली की टीम ने जीत दर्ज किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें: ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा

भारतीय टीम टॉस को गंवाते हुए पहले बल्लेबाज़ी करने पिच पर उतरी. भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही। टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 65 रन और केएल राहुल ने 27 रन बनाये। जबकि विराट कोहली (27 रन), रविन्द्र जडेजा (10 रन) और मनीष पांडे (14 रन) की पारियों के बदौलत टीम इंडिया न्यूज़ीलैण्ड के सामने 180 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: पंजाब से निकला खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में, जानिए कौन हैं निखिल चौधरी

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत रही। मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो ने 5.4 ओवर में 47 रन जोड़े। हालाँकि भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए दोनों ओपेनेरों  को आउट कर दिया। जिसके बाद पिच पर आये कप्तान केन विलियमसन की 95 रनों की नाबाद पारियों के बदौलत टीम  जीत के करीब पहुंच गई।विलियमसन ने 48 गेंदों पर 95 रन बनाये, जिसमे उनके 8 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

लेकिन, उनकी ये धूआंधार पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। जब न्यूज़ीलैण्ड को 3 गेदों पर 2 रन चाहिए थे, तब मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की। उन्होंने अंतिम ओवर के चौथी गेंद पर कोई रन नहीं दिए, जबकि पांचवीं गेंद पर सिर्फ एक रन ही दिया और अंतिम गेंद पर रोस टेलर को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही कीवियों ने भी 179 का स्कोर खड़ा करके मैच टाई करा दिया।

 

मैच टाई होने के बाद सुपरओवर खेला गया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाये, जिसमे विलियम्सन के 12 रन (2 चौके, 1 छक्का) एवं गुप्टिल के चार रन शामिल हैं। जवाब में भारत के तरफ से रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाये, जबकि केएल राहुल ने एक चौका लगाया।

टीम इंडिया की ओर से मैन ऑफ दि मैच रोहित शर्मा बने। इस सीरीज का अगला मैच 31 जनवरी को वेलिंगटन के रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित