इनकम टैक्स सर्वे के बाद सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले – मेरे खाते में एक भी पैसा नहीं आया

इनकम टैक्स सर्वे के बाद सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले – मेरे खाते में एक भी पैसा नहीं आया

मुंबई : अपने ठिकानों पर आयकर सर्वे के बाद अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। सोनू सूद ने आज मीडिया से कहा, हम देश भर के छात्रों को पढ़ा रहे हैं। अगर कोई सरकार मुझे बुलाएगी तो मैं उनके लिए हूं। मेरे फाउंडेशन में हमें अधिकतम धनराशि मेरे विज्ञापन शुल्क के माध्यम से मिलती है और उन्हें खर्च करने में समय लगता है। मेरे खाते में एक पैसा भी नहीं आया।

यह भी पढ़ें धुरंधर 2 शूटिंग विवाद: BMC ने आदित्य धर की कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया, 1 लाख जुर्माना

उन्होंने कहा कि सब कुछ प्रक्रिया में है और सबके सामने है। हमने सभी को पूरी जानकारी दे दी है। वे अपना काम करेंगे और मैं अपना। यदि आप मुझे राजस्थान, गुजरात, पंजाब में बुलाते हैं तो मैं ब्रांड एंबेसडर भी बन जाऊंगा।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने आयकर विभाग के सर्वे के लगभग चार दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बन चुके सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। इस बयान को जारी करते हुए सोनू सूद ने लिखा, सख्त राहों में भी आसान सफर लगता हैए हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।

वहीं, सोनू सूद ने जो बयान जारी किया है उसमें लिखा है.श्आपको हमेशा अपनी तरफ की बात कहने की जरूरत नहीं है। समय बताएगा। मैंने पूरे दिल और ताक़त से ख़ुद को भारत के लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है। मेरे फाउंडेशन का हर एक रुपया एक.एक जिंदगी बचाने और जरुरतमंदों तक पहुंचने का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा, कई मौकों पर मैंने ब्रैंडस को मेरी फीस किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने के लिए भी कहा है, जिससे हम आगे बढ़ते रहते हैं। इसके बाद सोनू ने तंज भरे लहज़े में कहा कि पिछले चार दिनों से मैं कुछ मेहमानों की खातिर में लगा हुआ था, इसलिए आपकी सेवा में हाजिर नहीं हो सका। मैं पूरी विनम्रता के साथ फिर लौट आया हूं। जीवन भर आपकी सेवा में। देवनागरी में कर भला हो भला, अंत भले का भला। मेरी जर्नी जारी…सोनू सूद।

खास बात यह है कि सोनू ने जो बयान जारी किया है उसमें उन्होंने कर को इनवर्टेड कॉमा में लिखा है। सोनू सूद का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है, आयकर विभाग ने सोनू सूद के खिलाफ कर चोरी के कर चोरी के आरोपों की कार्यवाही 15 सितंबर से शुरू की थी।रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग ने उनके मुंबई,लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम सहित 28 ठिकानों पर 3 दिन की रेड के बाद 20 करोड़ की टैक्स चोरी का दावा किया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान