सीबीआई ने किया लालू की जमानत का विरोध, 5 जुलाई को सुनवाई

सीबीआई ने किया लालू की जमानत का विरोध, 5 जुलाई को सुनवाई

रांची: चारा घोटाला मामले के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाइकोर्ट से शुक्रवार को भी जमानत नहीं मिल सकी। इस बाबत सीबीआई के अधिवक्ता द्वारा जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू को जमानत देने का विरोध करते हुये जवाब देने के लिए कोर्ट से दो सप्ताह मांगे, इस बाबत कोर्ट ने सीबीआई को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
यह भी पढ़ें: आधुनिक योग की यात्रा को गांव की तरफ पहुंचाना लक्ष्य: नरेंद्र मोदी
मामला देवघर कोषागार से अवैध निकासी का: इस बाबत रांची स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी व वे आधी से अधिक अवधि जेल में काट चुके हैं। वे देवघर, चाईबासा और दुमका मामले पर जेल में बंद है, लेकिन फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण उनका राजधानी के रिम्स में जेल प्रशासन की देखरेख में इलाज चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार सजा की आधी अवधि जेल में काटने पर सजायाफ्ता को जमानत की सुविधा प्रदान की जा सकती है, इसी को आधार बनाकर लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

[URIS id=9499]

23 दिसंबर 2017 को मिली सजा: देवघर कोषागार से लगभग 89 लाख 27 की अवैध निकासी के मामले में 23 दिसंबर 2017 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई। इन पर कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया था।
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत