स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, 7 पुलिसकर्मी निलंबित
स्वतंत्रता दिवस संबोधन के कारण लाल किला आतंकियों के निशाने पर रहता है
by: Sujit Sinha
On
नई दिल्ली: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है. एक मॉक ड्रिल के दौरान, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के जवान डमी बम लेकर लाल किले के अंदर तक पहुँच गए. सुरक्षा में इस गंभीर चूक के चलते ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है.
डीसीपी राजा बांठिया ने सिक्योरिटी को दुरुस्त करने का आदेश दिया था. 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए ड्रिल की गई थी. इसी दौरान पुलिसकर्मी डमी बम लाल किले में लेकर पहुंच गए. प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के कारण लाल किला आतंकियों के निशाने पर रहता है, जिससे सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है. सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है.
लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
