पहली बार सेंसेक्स ने छुआ 54 हजार का आंकड़ा, बैंकिंग शेयरों ने लगायी छलांग

पहली बार सेंसेक्स ने छुआ 54 हजार का आंकड़ा, बैंकिंग शेयरों ने लगायी छलांग

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार इन दिनों लगातार नई उंचाई को छू रहा है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स पहली बार 54 हजार के स्तर पर पहुंचा है। निफ्टी ने मंगलवार को 16 हजार के अंक को पार किया था और उसके एक दिन बाद बुधवार को सेंसेक्स ने 54 हजार के स्तर को पार किया।

इससे पहले सेंसेक्स ने 22 जून को 53 हजार के स्तर को छुआ था। सेंसेक्स आज 546 अंक चढ कर 54, 370 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में यह 1.02 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं निफ्टी 128 अंक चढ कर 16, 259 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 0.79 प्रतिशत की मजबूती आयी है।

मकान के लिए कर्ज देने वाला एचडीएफसी के शेयर ने आज 4.6 प्रतिशत की उछाल लगायी और वह 2672 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक आज 3.9 प्रतिशत, आइसीआइसीआइ बैंक 3.1 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.1 प्रतिशत एवं एचडीएफसी बैंक 1.8 प्रतिशत चढकर बंद हुआ।

देश का सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एसबीआइ का शेयर भी 2.1 प्रतिशत चढकर बंद हुआ। बैंक के अच्छे तिमाही नतीजे और 6504 करोड़ रुपये के मुनाफे की वजह से इसके शेयर में यह उछाल आया।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार