#Budget2020 : वित्तमंत्री निर्मला सीतरमण ने नया टैक्स स्लैब घोषित किया, जानिए

#Budget2020 : वित्तमंत्री निर्मला सीतरमण ने नया टैक्स स्लैब घोषित किया, जानिए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नई और सरलीकृत वैयक्तिक आयकर व्यवस्था लाने का प्रस्ताव कियाहै. 5 लाख सालाना आय पर कोई कर नहीं. 5 लाख-7.5 लाख पर 10%, 7.5-10 लाख पर 15% और 10-12.5 लाख पर 20 %, 12.5 -15 लाख पर 25% और 15 लाख से ऊपर की आय पर 30% कर लगेगा.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020 के 3.8 प्रतिशत राजकोषीय घाटा की तुलना में अगले वित्तमंत्री में राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत रहने का लक्ष्य तय किया है.

बैंकों में जमा धन पर अब एक लाख की जगह पांच लाख बीमा कवर मिलेगा.

मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण और सेमीकंडक्टर के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक स्कीम निकाली जाएगी.

इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस सेल पोर्टल की स्थापना की जाएगी जो कि ‘भूमि बैंक’ से संबंधित सुविधा, सहायता और सूचना प्रदान करेगा.

देश में तेजस जैसी और ट्रेनें चलाई जाएंगी वहीं सौर ऊर्जा तैयार करने के लिए रेलवे की जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा.

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ में बेहतरीन नतीजे देखने को मिले हैं. 6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समार्टफोन दिए गए हैं. 2020-21 के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव है. महिला विशिष्ट कार्यक्रमों को 28,600 करोड़ रुपए का प्रावधान है.

#JalJeevan अभियान के लिए 3.6 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं : वित्त मंत्री

स्वच्छ भारत के लिए 12,300 करोड़ का आवंटन किया गया है.
कृषि एवं सम्बद्ध क्रियाकलापों; सिंचाई और ग्रामीण विकास क्षेत्र के लिए 2.83 लाख करोड़ रूपए का आवंटन : वित्त मंत्री.
शिक्षा क्षेत्र के लिए 99300 करोड़ रुपये और कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये का ऐलान.

मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त कर दिया गया है. 27,000 किमी लंबी रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा. मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल के कार्य में तेजी लायी जाएगी. रेलवे के स्वामित्व वाली भूमि पर बड़े पैमाने पर सोलर क्षमता स्थापित करने का भी प्रस्ताव है.

बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए प्रीपेड स्मार्ट परियोजना पर अगले तीन साल में काम पूरा किया जाएगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण : 2020-21 में परिवहन अवसंरचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव. 2024 तक 100 और हवाईअड्डों को उड़ान योजना के तहत तैयार किया जाएगा.

निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे 2023 तक पूरा हो जाएगा.

वित्तमंत्री ने कहा कि 27300 करोड़ रुपये का प्रावधान इंडस्ट्री एवं काॅमर्स सेक्टर के विकास के लिए किया जा रहा है.
2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के लिए लगभग 12,300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. जल जीवन मिशन योजना के लिए 11,500 करोड़ का आवंटन.
शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ का प्रस्ताव. राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय का प्रस्ताव. कौशल विकास के लिए 3 हज़ार करोड़ का प्रस्ताव.
वित्तमंत्री ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य प्रत्येक महिला जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, अल्पसंख्यक वर्गों के प्रत्येक व्यक्ति की आकांक्षाएं और आशाएं पूरी करना है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2014 से 2019 के दौरान 284 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा.

वित्त मंत्री ने पानी की कमी से जूझ रहे 100 जिलों के लिए व्यापक उपाय किए जाने का प्रस्ताव बजट में पेश किया है.

नयी दिल्ली : मोदी सरकार – 2 का आज पहला पूर्ण बजट (#Budget2020) वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) लोकसभा में पेश कर रही हैं. निर्मला सीतारमण ने अपने बजट को पेश करने के दौरान दिवंगत पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को याद करते हुए उन्हें देश में आर्थिक सुधार की शुरुआत करने वाला शख्स बताया.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार 2020 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है.

पंडित दीनानाथ कौल द्वारा रचित कविता के माध्यम से बजट सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणने कहा हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसे, हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा, नवजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन दुनिया का सबसे प्यारा वतन.

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर