रांची में मंगलवार से शुरू होने वाले कोरोना के रैपिड टेस्टिंग कार्यक्रम के लिए दिए गए ये निर्देश
कल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जाएगी मास टेस्टिंग
कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने का निर्देश


रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव के लिए बनी टीम के सदस्य में लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम इत्यादि शामिल हैं।
टीम को निर्देशित किया गया है कि वह सभी टेस्ट कराने वाले सभी लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित करेंगे। सभी डिटेल्स को अंकित कर एसआरएफ आइडी बनाना आवश्यक होगा। बॉयोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि टेस्टिंग टीम के सदस्य कोरोना वारियर का कार्य अब तक बखूबी निभाते आ रहे हैं और कल भी अपने कार्यो का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे।
उपायुक्त छवि रंजन ने प्रतिनियुक्त टेस्टिंग टीम, मजिस्ट्रेट एवं कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर को संबोधित करते कोविड19 के सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लोगों को इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना होगा तथा मास्क लगाना अनिवार्य होगा। टेस्टिंग टीम पीपीई किट, ग्लव्स इत्यादि सभी सुरक्षा के उपस्कर से लैस रहेंगे ताकि उनके ऊपर संक्रमण का कोई खतरा न हो।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिनियुक्त टेस्टिंग टीम के सदस्यों को आज ही अपने गंतव्य स्थान पर रवाना किया जाना है।
इस अवसर उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसी नक्सल, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, उपसमाहर्ता भू राजस्व, सिविल सर्जन समेत सभी कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर, मजिस्ट्रेट, टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts

Latest News

