रामेश्वर उरांव ने खुद को ‘बिहारी’ बताते हुए दिया नया नारा, ‘कोई कहीं से आए दोना दो, लेकिन कोना मत दो’
रांची : झारखंड के वित्त मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने रांची के लोवाडीह स्थित हाईटेंशन मैदान में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी कहीं से आए, उसे दोना (खाना-पीना) दो, कोना (जमीन) मत दो। उन्होंने कहा कि यह बात हमें हमारे पूर्वजों ने सिखायी है।

केंद्रीय काले कृषि कानूनों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के विरोध में आज रांची में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए!@INCIndia @INCJharkhand pic.twitter.com/ZxBBZOLAec
— Dr. Rameshwar Oraon (@DrRameshwarOra1) February 7, 2021
डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारे पुरखोें ने हमें सिखाया कि व्यक्ति साहे किसी भी जाति, धर्म या स्थान का हो उसे दोना दो, लेकिन कोना मत दो। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन का काफिला एक साजिश के तहत रोका गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सभी अलग-अलग जगहों पर आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड ऐसे ही नहीं बना है, इसके लिए कई विद्रोह, आंदोलन हुए, कुर्बानियां दी गयीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान हैं और क्या केंद्र सरकार कृषि में भी मंदी लाना चाहती है।
