बनारस रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात

योगी आदित्यनाथ ने काशी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया

बनारस रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन गुरूवार को बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों को भी परखा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री याेगी मड़ुवाडीह स्थित बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल के साथ बरेका गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। रेलवे और जिला प्रशासन के अफसरों से प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था, आम यात्रियों को इससे परेशानी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने खास तौर पर दिशा निर्देश दिया। अफसरों ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी। बताया गया कि प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था अभेद रहेगी। इसके लिए सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वाड की तैनाती की भी जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ मंच का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा योजना को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान वाराणसी कमिश्नर एस राजलिंगम, डीआरएम आशीष जैन सहित अन्य अफसर और जनप्रतिनिधि भी मौजद रहे।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवंबर की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बरेका गेस्ट हाउस आएंगे, जहां प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शहर के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री यहीं रात्रि विश्राम करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस लौट आएंगे। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बनारस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग तीन हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री को विदा करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वारणसी दौरे में सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास कर इसे फाइनल रूप दे दिया गया। बुधवार शाम बरेका खेल मैदान में बने तीन हेलीपैडों में से एक पर वायुसेना का हेलीकॉप्टर उतार कर ट्रायल लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया गया। सेना और एसपीजी के अफसरों ने मैदान के आसपास का जायजा लिया और बरेका सिनेमाहाल भवन की छत पर दिशासूचक यंत्र (नेविगेशन उपकरण) भी स्थापित किया गया। सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधों की भी जांच की गई।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की