मोदी ने कानपुर मेट्रो के पूर्ण खंड का किया उदघाटन, आइआइटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 को उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े शहर कानपुर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उदघाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो की सवारी की।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन किया और मेट्रो की सवारी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
(सोर्स:डीडी) pic.twitter.com/zVPOzwlTbx— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन किया और मेट्रो की सवारी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
(सोर्स:डीडी) pic.twitter.com/DFmevXPmDy— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी कानपुर आइआइटी के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने आइआइटी कानपुर के छात्रों से कहा, आने वाले 25 सालों में भारत के विकास यात्रा की बागडोर आपको ही संभालनी होगी। जब आप अपने जीवन के 50 साल पूरा कर रहे होंगे उस समय का भारत कैसा होगा उसके लिए आपको अभी से काम करना होगा।
कानपुर IIT ने आपको वह ताक़त दी है कि अब आपको अपने सपने पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता है। 21वीं सदी पूरी तरह से प्रौद्योगिकी संचालित है। इस दशक में भी तकनीक अलग-अलग क्षेत्रों में अपना दबदबा और बढ़ाने वाली है। बिना तकनीक के अब जीवन एक तरह से अधूरा होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/kbODfkX9Px
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कानपुर आइआइटी ने आपको वह ताक़त दी है कि अब आपको अपने सपने पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता है। 21वीं सदी पूरी तरह से प्रौद्योगिकी संचालित है। इस दशक में भी तकनीक अलग-अलग क्षेत्रों में अपना दबदबा और बढ़ाने वाली है। बिना तकनीक के अब जीवन एक तरह से अधूरा होगा।
आने वाले 25 सालों में भारत के विकास यात्रा की बागडोर आपको ही संभालनी होगी। जब आप अपने जीवन के 50 साल पूरा कर रहे होंगे उस समय का भारत कैसा होगा उसके लिए आपको अभी से काम करना होगा: IIT कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/Ajwe6diz7Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बनकर उभरा है। कईं स्टार्टअप तो हमारे आइआइटी के युवाओं ने शुरू किए हैं। आप सभी से आग्रह है कि आप अपने स्वयं के रोबोट वर्जन कभी ना बनें। आप अपनी मानवीय संवेदनाओं, कल्पनाओं और जिज्ञासा को हमेशा जिंदा रखिए।
वहीं, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए इस देश ने 2020 में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। आइआइटी कानपुर ने राज्य सरकार के साथ पारस्परिक सहयोग के अनेक उदाहरण पेश किए हैं।
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए इस देश ने 2020 में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। IIT कानपुर ने राज्य सरकार के साथ पारस्परिक सहयोग के अनेक उदाहरण पेश किए हैं: IIT कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/A44hkxEQYu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021