Sahibganj News: जिले के 48 उत्पाद दुकानों की ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से की गई बंदोबस्ती, 7 माह में 54 करोड़ से अधिक राजस्व की होगी प्राप्ति

Sahibganj News: जिले के 48 उत्पाद दुकानों की ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से की गई बंदोबस्ती, 7 माह में 54 करोड़ से अधिक राजस्व की होगी प्राप्ति
file photo

इस प्रक्रिया से राजस्व के रूप में 1 करोड़ 46 लाख 20 हजार 960 रुपए आवेदन शुल्क एवं धरोहर राशि के रूप में प्राप्त हुए हैं।

साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उत्पाद विभाग द्वारा जिले के 12 समूहों में कुल 48 उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न हुई। जहां यह पूरी प्रक्रिया उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से कराई गई। उधर बंदोबस्ती हेतु कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 48 दुकानों की बंदोबस्ती सफलतापूर्वक की गई। इस प्रक्रिया से राजस्व के रूप में 1 करोड़ 46 लाख 20 हजार 960 रुपए आवेदन शुल्क एवं धरोहर राशि के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 69 लाख 6 हजार 768 रुपए जमा राशि के रूप में तथा 34 लाख 80 हजार रुपये लाइसेंस शुल्क के रूप में प्राप्त होंगे।

वही अग्रिम उत्पाद परिवहन मद से 6 करोड़ 72 लाख 66 हजार रुपए की प्राप्ति सुनिश्चित होगी। उधर सभी 48 शराब दुकानों की बंदोबस्ती की अवधि 1 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक (कुल 7 माह) के लिए की गई है। जहां इस अवधि में कुल अनुमानित 54 करोड़ 71 लाख 456 रुपए राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया गया है, जिससे आम जनता एवं अभ्यर्थियों के बीच निष्पक्षता बनी रहे। आगे उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के साथ साथ उत्पाद दुकानों के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी