भूवैज्ञानिकों ने उपायुक्त से भेंट कर फॉसिल पार्क व उससे जुड़े विषयों पर चर्चा की
साहिबगंज : सोसाइटी फॉर जियो साइंटिस्ट, झारखंड के भूवैज्ञानिक सुनील नाथ, एवी सहाय, डॉ अनल सिन्हा और साहिबगंज महाविद्यालय के भू विज्ञान के प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह ने डीएफओ मनीष तिवारी एवं डीसी रामनिवास यादव से मुलाकात कर राजमहल पहाड़ी, फॉसिल पार्क एवं राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त ने भ्रमण के दौरान राजमहल और साहिबगंज में पाए जाने वाले फॉसिल्स एवं अन्य चट्टानों एवं पहाड़ की उत्पत्ति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेमिनार के प्रस्ताव को अपनी सहमति देते हुए इसके लिए बृहद प्रस्ताव देने का सुझाव दिया।

भू वेज्ञानिकों ने खान मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित जिओ हेरिटेज बिल की जानकारी भी उपायुक्त एवं डीएफओ क़ो दी तथा जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा मंडरो के फॉसिल पार्क क़ो नये भूवैज्ञानिक धरोहर की श्रेणी में रखे जाने की जानकारी दी। इसको लेकर भी चर्चा की गई कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में भू वैज्ञानिक, शोध करने वाले भू विज्ञानी व अन्य विषयों के छात्रों के लिए अपार संभावनाएं होंगे।
साहिबगंज में एक रिसर्च सेंटर फॉर एक्सीलेंस शोधकर्ताओं के लिए बनाने पर जोर दिया गया। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय तथा बीरबल साहनी संस्थान, लखनऊ व स्थानीय भू वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह के साथ एक एएमयू करा कर पूरे राजमहल पहाड़ी के शोध कार्य इसके सुरक्षा एवं इसके उपयोगिता के सम्बन्ध में साहिबगंज जिला प्रशासन के संकल्प क़ो दोहराया।
