क्या सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण की तरह नगड़ी में भी अपने फैसले पर अडिग रहेंगे हेमंत सोरेन

चंपई सोरेन के नेतृत्व में तेज हुआ नगड़ी आंदोलन 

क्या सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण की तरह नगड़ी में भी अपने फैसले पर अडिग रहेंगे हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ आदिवासी समाज के लोग

रांची: कांके के नगड़ी गांव में रिम्स-2 के निर्माण कार्य पर ग्रहण लगता दिख रहा है। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब बड़ा रूप ले चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा सहित कई आदिवासी और जन संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। प्रशासन का कड़ा रूख व सुरक्षा की चाक -चौबंद व्यवस्था, चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किए जाने, उनके समर्थकों को रास्ते में ही रोक देने सहित कई निरोधात्मक कार्रवाई की गई। बावजूद रविवार को हजारों लोग नगड़ी पहुंच गए। खेत जोता और धान की रोपनी की। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठी चार्ज करनी पड़ी। इसके बाद आंदोलन और तेज होने की संभावना है। 

रांची में सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण के विरोध के बाद यह दूसरा मौका है, जब आदिवासी संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण कार्य का एकजुट होकर विरोध किया जा रहा है। करीब दो महीने के अंदर ही आदिवासी समाज के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध कर रहे हैं। 

सिरम टोली में आदिवासियों ने सरना स्थल को बचाने की लड़ाई लड़ी और अब नगड़ी में जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सिरम टोली के आंदोलन में चंपई सोरेन खुलकर सामने नहीं आए थे। लेकिन नगड़ी में वह नेतृत्व करने की तैयारी में हैं। सरकार को उन्होंने चुनौती दे डाली है। कहा है कि किसी सूरत में  नगड़ी में आदिवासियों की जमीन पर निर्माण नहीं होने देंगे। सरकार कहीं और सरकारी जमीन देखकर रिम्स-2 का निर्माण करें। वह अस्पताल के निर्माण के खिलाफ नहीं है। 

सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विकास के नाम पर झुके नहीं। तमाम आंदोलन और विरोध के बावजूद सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ और मुख्यमंत्री ने नहीं इसका उद्घाटन किया। हेमंत सोरेन ने यह संदेश दिया कि वह विकास के मुद्दे पर झुकेंगे नहीं। तो क्या नगड़ी के मामले में भी यही होगा। मुख्यमंत्री नहीं झुकेंगे और यहां निर्माण कार्य होगा। सरकार तो अभी तक यही संदेश और संकेत दे रही है। आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन यदि मुख्यमंत्री सिरम टोली की तरह नगड़ी में भी भी अपने निर्णय पर अड़े रहे तो फिर अस्पताल का निर्माण होकर रहेगा। नगड़ी आंदोलन में अब सरकार के विरोधी एकजुट हो गए हैं। इसलिए हेमंत सोरेन शायद ही अपना कदम पीछे खींचे।  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बार-बार कह चुके हैं कि नगड़ी में ही रिम्स- 2 का निर्माण होगा। क्योंकि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। नगड़ी में निर्माण को लेकर कांग्रेस में भी मतभेद है। 

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद झारखंड में PESA कानून लागू, अब गांव-गांव तक बेहतर क्रियान्वयन की बारी: मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह

बहरहाल अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। जल जंगल जमीन और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की दुहाई देकर भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश की कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित