ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी बनाये त्रुटिहीन: अलका तिवारी 

सरकारी दफ्तर बनेंगे ई-ऑफिस

ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी बनाये त्रुटिहीन: अलका तिवारी 
बैठक में अलका तिवारी व अन्य अधिकारी

राज्य सरकार के चार विभाग कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा, वित्त विभाग, आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग में ई-ऑफिस सिस्टम की प्रक्रिया शुरू है

रांची: झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है. सरकार का आइटी डिपार्टमेंट इसके एक्शन प्लान पर काम शुरू कर चुका है. इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार के तमाम विभागों के प्रमुखों संग मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को गहन मंथन किया. उन्होंने आइटी डिपार्टमेंट को ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनाने का निर्देश दिया. इस व्यवस्था को जनवरी 2026 के पहले पूर्ण करने को कहा. उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से इसे लागू करने का तरीका बताने वाले रेलटेल, एनआइसी और जैपआइटी के तकनीकी विशेषज्ञों को निर्देश दिया कि वे टाइमलाइन बनाकर इसे क्रियान्वित करें. उन्होंने कहा कि सरकारी फाइलें काफी संवेदनशील होती हैं, इसलिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि फाइलें साइबर फ्रॉड की शिकार नहीं बनें. तकनीकी व्यवस्था सुगम हो, ताकि अनावश्यक देरी नहीं हो. कार्यालय के बाहर दूसरी जगह से भी ई-ऑफिस के जरिये कार्य करने की सहुलियत हो. उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए सर्वप्रथम सभी पुरानी फाइलों को स्कैन कर उनका पीडीएफ फाइल अपलोड करें. ऐसा नहीं हो कि फिजिकल फाइल पढ़कर डिजिटल निर्णय लेने की नौबत आये. मुख्य सचिव ई-ऑफिस लाइट के क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को उसकी प्रगति की समीक्षा कर रही थीं. 

चार विभागों में ई-ऑफिस शुरू

राज्य सरकार के चार विभाग कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा, वित्त विभाग, आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग में ई-ऑफिस सिस्टम की प्रक्रिया शुरू है. इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. अन्य विभाग भी इस व्यवस्था को लागू करने में आगे आ रहे हैं. इन विभागों के लोगों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है. कई विभागों ने अपने अधिकारियों के ई-ऑफिस सिस्टम पर ईमेल बना दिया है. मुख्य सचिव ने बाकी बचे विभागों को भी ई-ऑफिस सिस्टम पर आने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

ई-ऑफिस सिस्टम के लाभ

ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने के बाद एक क्लिक पर फाइलें सामने होंगी. उनका भौतिक रख-रखाव नहीं करना पड़ेगा. सभी फाइलें एक जगह संरक्षित और सुरक्षित रहेंगी. एक फाइल की कई-कई बार फोटोकॉपी आदि से बचाव होगा. आग, बाढ़, कीड़े, चूहों और फंगस से बचाने की जद्दोजहद से मुक्ति मिलेगी. फाइलों पर निर्णय लेने की गति बढ़ेगी. यह पारदर्शी होगा, इस कारण भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं होगी. फाइलें रेड टैपिंग से मुक्त होंगी. विभागों की कार्यकुशलता बढ़ेगी. पेपरलेस काम होने से यह पर्यावरण हितैषी भी होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण गोला के सोसो कलां और सोसो खुर्द में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
Dhanbad News: जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी, फील्ड कार्य व एचएलओ डेटा की हुई समीक्षा
Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद
Dumka News: शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर खनन का बड़ा भंडाफोड़, सीमा रेखा प्रभावित
Dumka News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण
Palamu News: पांकी में किराए के मकान में शिक्षक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक
Palamu News: सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में 'दिशा' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास