बाघिन अनुष्का ने युवक को मौत के घाट उतारा
On
रांची: राजधानी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन ने युवक को अपना शिकार बना लिया। जिससे युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर घुमने आया युवक पेड़ पर चढ़ गया था, लेकिन जरा सी चूक के कारण वह बाघ की मांद में गिर गया। उसके गिरते ही बाघिन अनुष्का ने हमला कर दिया। वन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी है।
इस घटना का चश्मदीद दैनिक मजदूर रामजीत उरांव ने बताया कि उक्त युवक उद्यान में घूमने के क्रम में सखुआ के पेड़ पर चढ़ा और फिर वहां से कूद गया। जिसके बाद बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बाघिन ने युवक को कई बार पटका और फिर उसके गले पर पंजा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा उद्यान के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि युवक चिड़ियाघर अकेले घुमने आया था। उसने गेट पर टिकट ख़रीदा और अन्दर घूसने के साथ टिकट को फाड़कर फेंक दिया। वहीं, अन्य सूत्रों से पता चला कि युवक पेड़ पर चढ़कर बाघिन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी क्रम में वह टाइगर एनक्लोजर में गिर गया और बाघिन ने उसपर हमला कर मार डाला।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



