यह चुनाव झारखंड के भविष्य को बचाने का चुनाव है: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज चौहान ने हरमू मैदान में जनसभा को किया संबोधित

यह चुनाव झारखंड के भविष्य को बचाने का चुनाव है: शिवराज सिंह चौहान
जनसभा को संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान.

हरमू मैदान में बृहस्पतिवार को हटिया विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जायस्वाल के नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए.

रांची: हरमू मैदान में बृहस्पतिवार को हटिया विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जायस्वाल के नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. इस दौरान वो झारखंड सरकार पर जमकर गरजे. उन्होंने कहा कि आज दाना तूफान आ रहा है, ये तूफान तो दो दिन में निकल जाएगा, लेकिन यदि झारखंड में हेमंत सरकार एक बार और आई, तो ये झारखंड को बर्बाद कर देगी. शिवराज सिंह चौहान ने रांची में हुई बेटी के बलात्कार की घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा. कहा कि हेमंत सरकार में 7,400 बलात्कार हुए हैं. हेमंत सरकार में रुबिका पहड़िया जैसी बेटियों को काट कर फेंक दिया गया. हेमंत सोरेन की सरकार बर्दाश्त करने लायक नही हैं. उन्होंने जनता से सवाल किया कि ऐसी सरकार को बर्दाश्त करेंगे क्या. जेएमएम सरकार में हमारी बेटियां अपमानित है, माता अपमानित है. घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि राज्य में बांग्लादेशी आते हैं, ये बेटियों से शादी करते हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और हेमंत सोरेन की सरकार बांग्लादेशी के घुसपैठियों का स्वागत करती है. अगर दोबारा पांच साल के लिए हेमंत सरकार आ गई तो झारखंड बर्बाद हो जाएगा. 

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि हमने कुंभकर्ण के बारे में सुना था, वो 6 महीने जागता था और 6 महीने सोता था. वो जागने पर खाता ही रहता था लेकिन ये JMM के नेता तो 12 महीने ही खाते हैं. इस गठबंधन सरकार ने राज्य का बालू खा गई, मिट्टी खा गई, कोयला खा गई. हेमंत सरकार ने जनता के पैसे को लूटने का काम किया है. इसलिए परिवर्तन करना और कूशासन राज से बदला लेने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गांव-गांव, पंचायत पंचायत में पीने के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए करोड़ों रुपये भेजे, जिसको जेएमएम कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने खा गई. पीएम मोदी दिल्ली से झारखंड विकास के लिए पैसे भेजते हैं उसको भी हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार खा जाती है. आगामी चुनाव में सबका हिसाब लेना है और जेएमएम कांग्रेस की सरकार को हराना है.

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया है, उसको भाजपा छोड़ेगी नहीं. यह विधानसभा चुनाव झारखंड के भविष्य को बचाने का चुनाव है. यह माटी, रोटी और बेटी बचाने का चुनाव है. आज जनता का समुद्र हटिया विधानसभा में नवीन जायसवाल को समर्थन देने के लिए उमड़ा है. नवीन जायस्वाल ने कहा है कि मैं हटिया में ही जीयूँगा और यहीं मरूँगा. जनता नवीन जी को रिकॉर्ड वोटों से जिताएगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनायेंगे. उन्होंने कहा, अब संकल्प लेने का समय आ गया है कि हटिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की बोहनी होने नहीं देना है. हटिया विधानसभा में नवीन जायसवाल को 50 हजार वोटों के साथ जीताकर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त कराना है और राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है.

 

यह भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन

यह भी पढ़ें Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया

यह भी पढ़ें साहिबगंज में DLSA द्वारा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

 

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े