कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का एसडीओ कुमार रजत ने किया निरीक्षण

भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग और ट्रैफिक प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का एसडीओ कुमार रजत ने किया निरीक्षण

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत ने कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने भू-अर्जन, भवन व यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज बुधवार  को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची  कुमार रजत द्वारा कांटाटोली  सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची  कुमार रजत द्वारा फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर आमजन को शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान