आरपीएफ ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन जांच अभियान

आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई चौकसी

आरपीएफ ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन जांच अभियान

लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। UVSS मशीन से वाहनों की जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आरपीएफ लगातार निगरानी बनाए हुए है।

रांची:  आरपीएफ से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेल मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लोहरदगा आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और स्टाफ की ओर से वर्तमान सुरक्षा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग ज़ोन में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान अल्ट्रा वेहिकल स्कैनिंग सिस्टम (यूवीएसएस) मशीन की सहायता से सभी वाहनों की गहन जांच की गई, परंतु किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पार्किंग स्टाफ से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि पार्किंग क्षेत्र में कोई भी वाहन लंबे समय से खड़ा नहीं है।

साथ ही यात्रियों के सामान की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई। पूरी कार्यवाही शांति एवं सतर्कता के साथ संपन्न हुई। लोहरदगा आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर की सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए हुए है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान