झारखंड: खून- पसीने से सींचने वालों को पार्टी में मिलेगी जगह: तेजस्वी यादव

झारखंड: खून- पसीने से सींचने वालों को पार्टी में मिलेगी जगह: तेजस्वी यादव

रांची: बिहार विधानसभा के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि खून और पसीने से सींचने वालों को पार्टी में जगह मिलेगी। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ता और नेता जुट जाएं। वे रविवार को रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड हमारा पुराना घर है। जब तक झारखंड विकसित नहीं होगा, देश विकसित नहीं होगा। हम लालू यादव के संदेश को जनता तक पहुंचाएंगे ताकि हमारी पार्टी और मजबूत हो सके। इसलिए झारखंड में विधानसभावार हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे और हम दो दिन विधानसभा में गुजारेंगे। संगठन को मजबूत करना है। हमें गणेश परिक्रमा नहीं जनता का परिक्रमा करना है।

उन्होंने कहा कि जो काम करेगा पार्टी उसे आगे बढ़ाएगी, जो पार्टी में केवल पद के लिए हैं वह दूसरों को आगे बढ़ाएं। शॉर्टकट रास्ता हर फील्ड में है। हम ऐसे लोगों को बढ़ाएं जो पार्टी को सींचने का काम कर रहे हैं। पहले सरकार बनाने और गिराने में हमारी भूमिका रहती थी। हमें अफसोस नहीं करना है जब नेता और कार्यकर्ता गांव में लालू यादव के संदेश को लेकर जाएंगे तो वह रुतबा वापस आएगा।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड देश को बहुत कुछ देता है लेकिन झारखंड के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। झारखंड को जो मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। अच्छे दिन नहीं आए। भाजपा वाले भी यह नारा भूल गए हैं। आज किसान तबाह है। हीरो- हीरोइन से मिलने का प्रधानमंत्री के पास समय है लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं है। पहले भाजपा वाले गाना गाते थे महंगाई डायन खाए जात है, अब महंगाई इनकी महबूबा हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है देश की संपत्ति बेची जा रही है। कोई भी जाति, धर्म, वर्ग के लोग केंद्र सरकार से खुश नहीं है। सब परेशान हैं।

यह भी पढ़ें संगठन सृजन 2025: केशव महतो कमलेश करेंगे तीन जिलों का दौरा


उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा है धर्मनिरपेक्षता। हम जोड़ने की बात करते हैं तोड़ने की बात नहीं करते। आज का मुद्दा किसान, नौजवान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का है। यह मुद्दे होने चाहिए। झारखंड में विधानसभा का मानसून सत्र छोटा सा था। उसमें यह मुद्दे होने चाहिए थे लेकिन भाजपा ने भाई से भाई को लड़ाने का मुद्दा उठाया। हनुमान चालीसा करते रहे कि उन्हें हनुमान चालीसा के लिए कमरा चाहिए। अब वह क्या कर रहे हैं यह सभी को पता है। भाजपा का मुद्दा मंदिर, तालिबान, लव जिहाद, पाकिस्तान है। हमारी पार्टी ने विचारधारा से समझौता नहीं किया। झारखंड से भाजपा गई है, अब दोबारा नहीं आएगी।

तेजस्वी ने झारखंड के युवाओं से यहां की परंपरा और संस्कृति बचाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा मोबाइल फोन में व्यस्त हैं। टेक्नोलॉजी जरूरी है लेकिन अपनी संस्कृति और इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। जरूरत है कि हमें अपनी पहचान को नहीं मिटने देना है। राजद मजबूत होगा तो कांग्रेस और झामुमो की मजबूत होगा। हम हमारी विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर नरेश सिंह और नित्यानंद सहित अन्य ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश राजद की ओर से तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाया गया और माला भी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजद के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, सुभाष यादव, सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव सहित लगभग दस हजार कार्यकर्ता मौजूद थे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बिहार के पत्रकारों को आईना दिखा रहा रांची प्रेस क्लब
धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित