Ranchi News: सीसीएल के धोरी क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन
by: Hritik Sinha
On
इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय, रांची से श्री गौतम चौधरी (मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन/समाधान सेल) एवं श्री तेजविंदर सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राँची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के धोरी क्षेत्र में एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके आश्रितों, ठेका श्रमिकों एवं अन्य हितधारकों की लंबित शिकायतों का समाधान करना था।
शिविर के दौरान धोरी एवं बीएंडके क्षेत्र की कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें मुख्य रूप से सीएमपीएफ, पेंशन, सेवानिवृत्ति संबंधी बकाया भुगतान, नियोजन एवं सेवा से जुड़े मुद्दे तथा ठेका श्रमिकों की समस्याएं शामिल थीं। प्राप्त शिकायतों में से कई का स्थल पर ही समाधान किया गया, वहीं शेष शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निपटारे का आश्वासन दिया गया।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Hritik Sinha


