Ranchi News: रांची-गोरखपुर ट्रेन फाइनल, रेलवे ने छठ महापर्व से पहले दी सौगात

1 नवंबर से शुरू होगा ट्रेन का परिचालन

Ranchi News: रांची-गोरखपुर ट्रेन फाइनल, रेलवे ने छठ महापर्व से पहले दी सौगात
फाइल फोटो

भारतीय रेलवे ने झारखंड और उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है.ये ट्रेन राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के बीच चलाई जाएगी. इस ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा. जबकि यह ट्रेन एक नवंबर से नियमित रूप से चलेगी.

रांची: दीपावली और छठ महापर्व से पहले भारतीय रेलवे ने झारखंड और उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. इसका फायदा बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा. पर्व-त्योहारों के सीजन में बिहार और झारखंड की ट्रेनों में होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी. रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम-टेबल और उसके स्टॉपेज की डिटेल शेयर कर दी है.

रांची से गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

भारतीय रेलवे ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा. नई साप्ताहिक ट्रेन (18629-18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस) 1 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी.

1 नवंबर से रांची से शुरू होगा ट्रेन का परिचालन

ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर ट्रेन 1 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:50 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 2 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन यानी रविवार को सुबह 9:25 बजे रांची पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, मोकामा, पटना साहेब, पटना, पाटलिपुत्रा, दिघवारा, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर होकर चलेगी.

यह भी पढ़ें Giridih News: रोटरी गिरिडीह के प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दूसरे दिन नौ मरीजों की हुई सफल सर्जरी

Edited By: Arpana Kumari

Latest News

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कर्पूरी ठाकुर
टाटा स्टील फाउंडेशन के ग्रासरूट्स स्पोर्ट्स प्रोग्राम को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में मिली शानदार सफलता
Jharkhand News: आजीवन सजा काट रहे 37 कैदियों की होगी रिहाई, हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बनी सहमति
Maiya Samman Yojana: सशक्त होती झारखंड की गरीब ग्रामीण महिलाएं
Ranchi News: बिरसा मुंडा फन पार्क में एक दिवसीय योग ध्यान शिविर कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
Koderma News: दिव्यांग सदस्यों की बैठक में दिव्यांग एकता संघ का गठन
Giridih News: रोटरी गिरिडीह के प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दूसरे दिन नौ मरीजों की हुई सफल सर्जरी
Giridih News: हजारीबाग रोड समेत पूरे धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान
सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह
Ranchi news: मनीष सोनी के भजनों से गूंजा बिरसा मुंडा फन पार्क
Koderma news: पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल