Ranchi News: एक्सपो उत्सव का मोराबादी में हुआ आगाज़, राज्यपाल ने किया उद्घाटन
पहली बार 7 दिनों तक चलेगा एक्सपो फेयर
राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित वस्तुओं और सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने जेसीआई रांची की इस भव्य आयोजन के लिए सराहना की और इसे राज्य के व्यापारिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
रांची: झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर - एक्सपो उत्सव 2024 का आज मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा उद्घाटन किया गया. उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित वस्तुओं और सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने जेसीआई रांची की इस भव्य आयोजन के लिए सराहना की और इसे राज्य के व्यापारिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा, "यह आयोजन युवाओं और उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपने नवाचार और कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं."
राज्यपाल ने इस आयोजन को राज्य के विकास और व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान बताया और कहा कि एक्सपो उत्सव के जरिए छोटे और नए उद्यमियों को भी बड़े पैमाने पर ग्राहकों के बीच पहुंचने का अवसर मिल रहा है.


कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा, "मैं वर्षों से एक्सपो और जेसीआई से जुड़ा हूं और इस आयोजन को इतनी भव्यता से होते देखना गर्व की बात है. युवा उद्यमियों और आयोजकों की मेहनत से यह आयोजन हर साल नए आयाम स्थापित कर रहा है."
एक्सपो उत्सव 2024 में फनगोला एम्यूजमेंट पार्क, पिंक हैंगर, फूड ज़ोन, और फर्नीचर ज़ोन सहित कई खास आकर्षण होंगे. इसके अलावा, अगले 6 दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे डांस, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, और वॉइस ऑफ एक्सपो का आयोजन किया जाएगा, जो सभी उम्र के लोगों के लिए खास मनोरंजन लेकर आएंगे.
Related Posts

Latest News

