Ranchi news: रिम्स के सीटीवीएस विभाग ने ल्यूटेमबैकर सिंड्रोम का किया सफल ऑपरेशन

यह बीमारी एक लाख लोगों में एक को होती है।

Ranchi news: रिम्स के सीटीवीएस विभाग ने ल्यूटेमबैकर सिंड्रोम का किया सफल ऑपरेशन
रिम्स के सीटीवीएस विभाग ने ल्यूटेमबैकर सिंड्रोम का किया सफल ऑपरेशन (तस्वीर)

आयुष्मान योजना के तहत रिम्स की अमृत फार्मेसी से ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आवश्यक सामग्री मंगवाई गयी और सोमवार को सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी करके उनके माइट्रल वाल्व को बदल दिया गया, दिल का सुराग भी बंद कर दिया गया और त्रिकपर्दी वाल्व को रिपेयर करके ठीक किया गया।

रांची: रिम्स के सीटीवीएस (CTVS) विभाग में ल्यूटेमबैकर सिंड्रोम (जन्मजात आलिंद सेप्टल दोष और अधिग्रहित वाल्वुलर हृदय रोग माइट्रल स्टेनोसिस का संयोजन) का सफल ऑपरेशन किया गया। बोकारो की इस मरीज़ को पिछले कुछ दिनों से साँस फूलने और धड़कन तेज होने की समस्या हो रही थी। इकोकार्डियोग्राफी व कोरोनरी एंजियोग्राम करने पर ल्यूटेमबैकर सिंड्रोम का पता चला। ल्यूटेमबैकर सिंड्रोम एक गंभीर और जानलेवा दिल की बीमारी है। यह बीमारी एक लाख लोगों में एक को होती है। इसमें दिल में छेद के साथ-साथ दिल का Mitral वाल्व खराब हो जाता है। 

इस मामले में मरीज़ के हृदय के दोनों वाल्व खराब हो गए थे, फेफड़े की नस का प्रेसर भी काफी बढ़ गया था और दिल का आकार समान्य की तुलना में दो गुना बढ़ गया था। देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करने के बावजूद वह अपना ऑपरेशन नहीं करा पाई थी। रिम्स आने पर पहले उन्हें दवाओं से स्थिर किया गया और फिर ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

आयुष्मान योजना के तहत रिम्स की अमृत फार्मेसी से ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आवश्यक सामग्री मंगवाई गयी और सोमवार को सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी करके उनके माइट्रल वाल्व को बदल दिया गया, दिल का सुराग भी बंद कर दिया गया और त्रिकपर्दी वाल्व को रिपेयर करके ठीक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज़ की स्थिति में सुधार है। यह सर्जरी आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह नि:शुल्क किया गया।  

सीटीवीएस टीम का नेतृत्व डॉ. राकेश चौधरी ने किया। सर्जरी टीम में सीटीवीएस टीम से डॉ प्रेम, डॉ उमा, डॉ विनीत एवं डॉ स्वीटी, निश्चेतना विभाग से प्रो (डॉ) शिव प्रिये, डॉ. नितीश कुमार और रेजिडेंट डॉ तौसिफ, डॉ शिल्पी शामिल थीं। साथ ही इंचार्ज सिस्टर सुनीता, प्रिसिला, रीना, ओटी असिस्टेंट राजेंद्र और खुशबू, अमित, फ्लोर स्टाफ प्रीति व सूरज मरीज की देखभाल में मुख्य भूमिका निभाई|

यह भी पढ़ें नगर निगम चुनाव और त्योहारों को लेकर एसपी हरविंदर सिंह ने लिया अहम निर्णय

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक