नई टेक्नोलॉजी से बाढ़ जैसी आपदाओं से बचना संभव
On
रांची: राजधानी के सीआईटी में शनिवार को लेटेस्ट डेवलपमेंट इन वाटर रिसोर्सेस एट ग्लोबल बेसिस विषय पर व्याखान का आयोजन हुआ। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के तौर पर फ्ल्डकोन संस्था नई दिल्ली के डॉ सुभाष प्रसाद राय ने सिविल ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जल संसाधन के क्षेत्र में कार्य चल रहा है। नासा द्वारा ग्लोबल प्रेसिपीटेशन मेजरमेंट कार्यक्रम के तहत चल रहे शोध कार्य से अब आधे घंटे पूर्व वर्षा का पूर्वानुमान का आकलन किया जा सकेगा। इससे बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचना संभव हो जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड में स्वर्णरेखा नदी बेसिन को भी इससे सुरक्षित बनाने की योजना है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



