Jharkhand News: राज्य के समग्र विकास में सहभागिता के लिए उद्योग सचिव ने दिल्ली में JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

औद्योगिक विकास में रणनीतिक सहयोग देगा JICA

Jharkhand News: राज्य के समग्र विकास में सहभागिता के लिए उद्योग सचिव ने दिल्ली में JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की. JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और ज़ियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठक की.

झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी के साथ एक बैठक की. जिसमें JICA ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की. वही उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की. JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. दोनों पक्ष नए निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है.

जबकि एक अन्य बैठक नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में NEC कॉर्पोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के  रयोहेई आइबा के साथ हुई. आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और NEC के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी. NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ
Sahebganj News: कोटालपोखर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
Sahebganj News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
क्षत्रिय समागम 15 के सफलता को लेकर प्रचार तेज, बृजभूषण शरण सिंह होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने ली शपथ, सोनी कुमारी बनी उपाध्यक्ष