भारत की विविधता में ही उसकी मौलिकता निहित है: प्रो डॉ तपन कुमार शांडिल्य

DSPMU और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यान का किया गया आयोजन

भारत की विविधता में ही उसकी मौलिकता निहित है: प्रो डॉ तपन कुमार शांडिल्य
DSPMU और आईजीएनसीए के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यान का किया गया आयोजन (तस्वीर)

कार्यक्रम के समन्वयक DSPMU के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के डॉ बिनोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश और अपना व्याख्यान दिया।

रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में  जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के बीच अंतर्संबंध और विशेषताएं, विषय पर एक व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, रांची और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने भारतीय जनजातियों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारत की जनजातीय  मुख्य तौर पर समग्रता में भौगोलिक दृष्टिकोण से मध्य प्रदेश, असम, केरल और बिहार,झारखंड के क्षेत्रों में निवास करती है। उन्होंने कहा कि यह भारत की विशेषता है कि इन जातीय विभिन्नताओं के बावजूद इनके मौलिक स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

उन्होंने अपने संबोधन में कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ों की चर्चा  करते हुए बताया कि भारत में करीब 216 जनजातीय समूह है और यह देश की कुल जनसंख्या का 8 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की अधिक है कि लुप्त प्रायः जनजातियों की खोज और उनपर शोध कार्य किया जाए। मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित रांची विश्वविद्यालय के सेवा निवृत प्रोफेसर डॉ एच एन सिंह ने  झारखंड में तीन भाषा परिवारों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑस्ट्रिक, द्रविड़ और आर्य भाषा है। उन्होंने कहा कि चलना ही नृत्य है और बोलना ही गीत है। उन्होंने कहा कि जिस भाषा जितनी अधिक ग्रहण शक्ति होती है वह भाषा उतनी ही अधिक उन्नत होती है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ टी एन साहू ने कहा कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के आधार एक ही है। उन्होंने भी विस्तार से जनजातीय समुदाय का वर्णन किया। कार्यक्रम के समन्वयक DSPMU के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के डॉ बिनोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश और अपना व्याख्यान दिया। मौके पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कुमार संजय झा, डॉ जिंदर सिंह मुंडा सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें Bokaro News: बीएसएल में हाइपोक्लोराइड डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल