Ranchi News: एसबीयू में एफडीपी का शुभारंभ

शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्ध

Ranchi News: एसबीयू में एफडीपी का शुभारंभ
शुभारंभ कार्यक्रम में एसबीयू के कुलपति व अन्य

एसबीयू के माननीय कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने अपने संबोधन में एक मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के साथ ही वैश्विक स्तर पर अकादमिक सहयोगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया

रांची: शिक्षकों में अनुसंधान क्षमताओं और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के निमित्त एसबीयू के फैकल्टी ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम — "रिसर्च मेथडोलॉजी एडवांस्ड प्रोग्राम (REMAP 2025)" का शुभारंभ हुआ. 

एसबीयू के माननीय कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने अपने संबोधन में एक मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के साथ ही वैश्विक स्तर पर अकादमिक सहयोगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. विवि के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एफडीपी की सराहना करते हुए विभिन्न विषयों में अनुसंधान के लिए सुदृढ़ कार्यप्रणाली की आवश्यकता को रेखांकित किया. रजिस्ट्रार प्रो. एस. बी. डांडिन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया.

तीन तकनीकी सत्रों में विभाजित इस कार्यक्रम में संत जेवियर्स कॉलेज की डॉ. सुमंत दत्ता ने पहला सत्र “इंडेक्स्ड जर्नल्स में प्रकाशन के महत्व और नैतिक पहलू” पर प्रस्तुत किया. सनवे विश्वविद्यालय, मलेशिया के डॉ. चार्ल्स जेबराजकृथि ने दूसरा सत्र “उच्च-इंडेक्स्ड जर्नल्स में प्रकाशन: क्या करें, क्या न करें” विषय पर लिया. अंतिम सत्र डॉ. अरविंद भंडारी द्वारा “सिस्टमेटिक लिटरेचर रिव्यू” पर एक व्यावहारिक कार्यशाला के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने अकादमिक साहित्य को व्यवस्थित करने और उसका विश्लेषण करने की विधि पर विस्तार से जानकारी दी.

एसबीयू प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर सौ से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में FDP का भव्य आगाज, सतत हरित ऊर्जा प्रणालियों पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा